भीरा थाना के डिमरौल गांव में रात 11 बजे आग लग गई थी, ग्रामीणों ने पुलिस को खबर की, सूचना पर पहुंची बिजुआ चौकी और भीरा थाने की पुलिस फोर्स आग की लपटों के बीच बचे हुए घरों को बचाने में जुट गए.

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। लखीमपुर जिले में भीरा थाना इलाके के डिमरोल गांव में सोमवार की रात 11 बजे एक घर में सिलेंडर लीकेज से आग लग गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस मौके पर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में जुट गई,


भीरा थाना इंचार्ज पंकज त्रिपाठी ने बताया कि डिमरोल में नसरुद्दीन पुत्र लाल जी व कौशल किशोर पुत्र गजोधर के घर सोमवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली की ग्राम डिमरौल में गैस सिलेंडर फटने की वजह से आग लग गई है । तत्काल मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची। भीरा थाना व चौकी बिजुआ प्रभारी चेतन तोमर मय फोर्स मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया।इस दौरान मकान व घर का सामान जलकर राख हो गया, हालंकि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।





