
लखीमपुर खीरी। भीरा लखीमपुर स्टेट हाईवे के किनारे एक मजदूर काफी देर तक पड़ा रहा, लोग गुजरते रहे किसी ने उसके नजदीक जाकर देखना जरूरी नहीं समझा. काफी समय बीतने के बाद जब लोगों ने पास जाकर देखा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी,
पुलिस ने हीट स्ट्रोक से मौत की आशंका जताई है. परिवार वाले सामान्य मौत नही मान रहे हैं, पुलिस जांच में जुटी है.
बुधवार की शाम लखीमपुर भीरा राजमार्ग पर पड़रिया तुला कस्बे के बाहर बेसुध होकर एक युवक सड़क किनारे पड़ा था। जिसकी सूचना राहगीरों ने पड़रिया तुला चौकी पर तैनात एसआई संदीप कुमार को दी मौके पर पहुंचे एसआई संदीप कुमार यादव आरक्षी चन्द्र मोहन त्यागी,अरविंद कुमार विशाल कुमार ने 108 एम्बुलेंस से युवक को बिजुआ सामुदायिक केंद्र भेजवाया जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
युवक की पहचान थाना भीरा क्षेत्र के पकरिया गांव निवासी 45 वर्षीय कुन्ने पुत्र तेजी के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा भर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
परिजन बताते हैं कुंने जिला बरेली क्षेत्र में काम करने गया था,आज पड़रिया तुला कस्बे से बाहर शव मिलने की सूचना मिली है। कन्ने शव पड़रिया कस्बे के बाहर कैसे आया ? मौत हीट स्टोक से हुई है या फिर कोई और मामला है इन सभी सवालों का जवाब पुलिस जांच व पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल शव मिलने की सूचना के बाद कन्ने के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।





