

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice) । चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाश का जब 60 साल के गृहस्वामी सुखविंदर सिंह उर्फ छिन्दा से आमना सामना हुआ, तो ये बुजुर्ग किसान बिल्कुल नही डरा, चोर के हाथ में तमंचा था, भिड़ंत में बदमाशो ने एक नही दो गोली मारी, बदमाश पर पकड़ ढीली हुई, तब तक बेटे ने आकर बदमाश को दबोच लिया,घायल बुजुर्ग किसान लखनऊ में इलाज के लिए भर्ती है. छोटे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दबिश देना शुरू कर दिया है.
भीरा थाना इलाके गोंधीया गांव के सिख किसान सुखविंदर सिंह उर्फ छिन्दा का गोंधिया गुरुद्वारा के रास्ते पर (झाला) घर बना हुआ है, इस घर में दो बेटे निशान सिंह, गुरप्रीत सिंह के अलावा पत्नी और बेटी के अलावा बेटी के छोटे पुत्र और पुत्री के साथ रहते हैं. रविवार रात परिवार के साथ आंगन में सोए हुए थे. करीब 11 :30 बजे गृहस्वामी सुखविंदर सिंह को कमरे में आहट सुनाई दी, वो
कमरे में देखने गए, दरवाजा खुला दिखने पर उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद करना चाहा, इस बीच अचानक कमरे में छिपा के एक अंजान व्यक्ति तमंचा तानकर खड़ा हो गया, और उसने गाली देकर सामने से हटने को कहा,गृहस्वामी ने चोर की सीधे गर्दन दबोच ली, तभी पीछे खड़े बदमाश के दूसरे साथी ने बुजुर्ग पर फायर झोंक दिया, इस बीच गृहस्वामी के सामने खड़े बदमाश ने भी फायर कर दिया. दोनो फायर उनके पीठ और पेट में लग गई, तब बुजुर्ग की पकड़ ढीली हुई. इस बीच फायर की आवाज सुनकर बाहर सो रहे बेटे निशान सिंह ने दौड़कर भागते बदमाश को दबोच लिया. इस बीच परिवार के और लोग भी आ गए,
गुरप्रीत खेत पर सिंचाई करने गया था, निशान सिंह का फोन आने पर गुरप्रीत घर पहुंचा. मामले की सूचना पुलिस को दी गई.
गुरप्रीत के अनुसार उन लोगों ने बदमाश से जो पूछताछ की, उसका वीडियो भी बनाया है, और बदमाश के साथ उसे भी पुलिस को दिया।
उधर भीरा थाने पहुंचे एडिशनल एसपी और सीओ गोला ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की है, कुछ नाम भी आरोपी ने लिए हैं. जिनकी तलाश जारी है.





