
-बाढ़ प्रभावित गांव आजाद नगर श्रीनगर में सीएचसी पलिया से डॉक्टर की टीम पहुंची और कैंप लगाकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की,

लखीमपुर/ पलिया। (Theuptopvoice). लखीमपुर खीरी में तमाम गांव बाढ़ की चपेट में है इन गांव में रहने वाले लोग दवा और जरूरी सामग्री के लिए गांव से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. ऐसे में प्रशासन की तरफ से डॉक्टर की टीम बाढ़ ग्रस्त गांव पहुंच रही है, मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया से प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर भरत सिंह की अगवाई में डॉक्टर टीम बाढ़ग्रस्त गांव आजाद नगर और श्रीनगर में पहुंची यहां पर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की एवं जागरूक भी किया.
सीएससी बलिया की तरफ से श्रीनगर और आजाद नगर गांव में लगे कैंप में डॉक्टर भारत सिंह डॉक्टर नसीम खान, फार्मासिस्ट शाबान अली , डायटीशियन सईद आलम ने करीब 120 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दीं. इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य की देखभाल के लिए जागरूक किया गया.





