फायरमैन मुस्तफा खान को मिला अग्निशमन सेवा प्रशंसा चिन्ह पदक

लखीमपुर खीरी में अग्निशमन महकमे के मुस्तफा खान को महकमें के महा निदेशक अविनाश सिंह ने उनके कार्यों के लिए रजत चिन्ह दिया गया है.

पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश साहा फायर विभाग में तैनात मुस्तफा खान को रजत चिन्ह देते हुए

लखीमपुर खीरी. महानिदेशक उत्तर प्रदेश अग्निशमन और आपात सेवाएं, अविनाश चंद्र ने लखीमपुर में तैनात फायरमैन मुस्तफा खान को उनकी बेहतर सेवा और विभागीय कार्यों को देखते हुए महकमे का विशेष पुरस्कार रजत दिया है.

लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के मौके पर  एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मुस्तफा खान को प्रशंसा चिन्ह रजत  देकर सम्मानित किया.

Leave a Comment