स्वतंत्रता दिवस पर मिला विशेष सम्मान: लखीमपुर में क्राइम ब्रांच टीम की आईजी ने दिया प्रशस्ति पत्र

लखीमपुर खीरी जिले में क्राइम ब्रांच टीम के सदस्य ओम मिश्रा, अजीत यादव, तुषार चौधरी, को आईजी तरुण गाबा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर एसपी गणेश साहा ने दिया.

क्राइम ब्रांच में तैनात श्रीओम मिश्रा को पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने किया सम्मानित

लखीमपुर खीरी. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले के पुलिस और फायर सर्विस में सेवा दे रहे लोगों को सम्मानित किया गया.

जिले में अपराध का पर्याय बने एक गैंग को 8 अप्रैल 24 को को कि चोरी,हत्या, लूट और डकैती जैसे अपराध कर रहा था, उसके इनामी गैंग लीडर को गिरफ्तार करने वाली क्राइम ब्रांच टीम के सदस्यों को आईजी तरुण गाबा ने प्रशस्ति पत्र दिया है. एसपी गणेश प्रसाद साहा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस प्रशस्ति पत्र को टीम सदस्य ओम मिश्रा, अजीत यादव और तुषार चौधरी को देकर सम्मानित किया.

Leave a Comment