3 घंटे में मिल गई थी गायब बिटिया, फेसबुक पर 36 हजार 500 शेयर के साथ आज भी तलाश जारी,

सोशल मीडिया की दुनिया भी बड़ी विचित्र है, लखीमपुर खीरी में 15 दिन पहले गायब हुई एक बेटी तो दो घंटे में मिल गई थी, लेकिन सोशल मीडिया में आज भी उसे ढूंढा जा रहा है, शहर के एडवोकेट और समाजसेवी आशीष पटेल की एक अपील अब तक 36 हजार से ज्यादा बार शेयर की जा चुकी है.

लखीमपुर खीरी ( डिजिटल डेस्क) । शहर के मोहित पुरी की 6 साल की बेटी लाडो 14 अगस्त की शाम को अचानक घर से गायब हो गई थी, बेटी न मिलने पर परिवार और पड़ोसी सब परेशान हो उठे. सोशल मीडिया पर अचानक शहर के लोग सक्रिय हुए और फेसबुक, व्हाट्सएप समेत तमाम प्लेटफार्म पर लाडो को ढूंढने की मुहिम शुरू हो गई. बेटी तो दो घंटे में मिल गई लेकिन सोशल मीडिया में जो मदद की अपील जारी हुई वो आज 13 दिन बाद भी जारी है.

14 अगस्त शाम को ही मिल गई थी लाडो, अपने पिता और स्थानीय पुलिस अधिकारी के बीच लाडो

बिटिया की तलाश मुहिम’, नाम से जारी हुई थी अपील

शहर के कई मीडिया ग्रुप, व्यापारी संगठन और वकीलों ने इस बिटिया को ढूंढने के लिए अपने अपने फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए मोहित पुरी की बिटिया लाडो को ढूंढने में लगे रहे. ऐसे ही शहर के समाजसेवी और एडवोकेट आशीष पटेल ने अपनी फेसबुक पेज पर इसी अपील को पोस्ट कर बेटी को तलाशने की अपील की थी. बेटी तो शाम 8 बजे घर में ही बेड के नीचे सोते हुए मिल गई थी, लेकिन आशीष पटेल की अपील आज भी शेयर हो रही है. अब तक करीब 36 हजार 500 बार से ज्यादा शेयर हो रही है, और उसी पोस्ट पर 860 रिएक्ट भी आए हैं.

फेसबुक पोस्ट पर आज भी 36 हजार से ज्यादा शेयर के साथ हो रही बेटी की तलाश

Leave a Comment