रामनगर कलां भीरा थाना इलाके का गांव हैं, यहां करीब पांच साल पहले विष्णु की बेटी का पड़ोसी के लड़के से प्रेम प्रसंग था, जब पूरा गांव जान गया, तो विष्णु ने पड़ोसी से कहा कि बड़ी बदनामी हो चुकी है, अब दोनो का विवाह कर दो. लेकिन लड़के का पिता विवाह कराने को तैयार नहीं था, यहां तक कहा कि जमीन बिक जाए लेकिन विवाह करके इस लड़की को घर नही लाएंगे. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद विवाह हुआ था, सोमवार को अचानक विष्णु को पता चला कि उनकी बिटिया अब दुनिया में नहीं रही. पिता ने दहेज के लिए बेटी की जान लेने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। भीरा थाना, बिजुआ पुलिस चौकी इलाके के रामनगर कलां गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, विवाहिता का मायका बिलकुल पास के घर में ही था, लेकिन उन्हें अपनी पुत्री की बीमारी तक खबर नही थी, अचानक मौत की खबर मिलने पर मायके के लोग दहेज के लिए अपनी बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं. जब कि ससुराल पक्ष के लोग अपनी बहू की तबियत खराब होने पर लखीमपुर से लखनऊ ले जाने की बात कह रहे हैं, पुलिस रात के 12 बजे गांव में उनके घर पर ही मौजूद है,

भीरा थाना और बिजुआ पुलिस चौकी इलाके के रामनगर कला (मोहन पुरवा) में विष्णु की पुत्री चीनू का पड़ोसी सुमित के साथ प्रेम प्रसंग था. पांच साल पहले की ये बात है. दोनो के रिश्ते के बारे में जब चीनू के परिवार को पता चला, तो काफी हंगामा हुआ था. लोक लाज के कारण विष्णु ने सुमित के घर वालों से अपनी पुत्री से विवाह की शर्त रखी, लेकिन विष्णु कहते हैं कि ये लोग मुकर गए, और दावे करने लगे कि भले जमीन बिक जाए इस लड़की (चीनू) को घर में नही लाएंगे. विष्णु ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, आखिर कार पुलिस के हस्तक्षेप और अपने को फंसता देखकर सुमित के विवाह के लिए उसके घर वाले राजी हुए थे.
विवाह के बाद बेटी को नही आने देते थे मायके: पिता

विष्णु का आरोप है कि भले उनकी पुत्री पास के घर में ब्याही थी लेकिन ये लोग कभी उसे यहां उसके मायके तक नहीं आने देते थे. पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री से ये लोग हमेशा छुटकारा चाहते थे. वहीं दहेज में मोटर साइकिल और 10 हजार रुपए मांगते थे, इसलिए जहर देकर उसकी साजिशन जान ले ली.
आरोप: बेटी के गर्भ में था बच्चा, तभी….
मायके पक्ष का आरोप है कि उनकी पुत्री के गर्भ में 3 माह का बच्चा था, जिसे हटाने के लिए उसे गलत दवा दी गई, मौका पाकर उसे जहर देने का आरोप लगा रहे है.
उधर ससुराल पक्ष के लोग कहते है कि उनकी बहू की अचानक तबियत खराब हुई, उसके प्लेटलेट्स कम हो गई थीं, लखीमपुर से लखनऊ ले जाते समय मौत हुई है.
बहरहाल बिजुआ पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर मौजूद हैं, गांव के लोग जमा हैं. मायके वाले सुमित और उसके परिवार वालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं





