बेखौफ अपराधी: गांव में दिन दहाड़े बुजुर्ग महिला के साथ छिनैती, नाक से सोने का फूल खींचकर बाइक सवार फरार,

भीरा में एक तरफ खुलासे के दावे दूसरी तरफ वारदातें जारी हैं. रविवार को भीरा पुलिस ने  अब बुजुर्ग महिला के नाक से सोने की नथ खींच ले गए, कुछ देर बाद एक किसान की साईकिल भी चोरी कर ली. जब कि एक दिन पहले  गदियाना ग्राम पंचायत प्रधान के घर पर  चोरी हुई है,

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। भीरा पुलिस ने रविवार को दावा किया कि बाइक और मोबाइल लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसी रात को एक  प्रधान के घर  चोरी हो गई. पुलिस प्रधान के घर हुई चोरी को चैलेंज मान कर दबिश डाल रही थी , कि सोमवार को पास के ही एक गांव में दिन दहाड़े बुजुर्ग महिला के नाक से सोने का फूल (जेवर) खींच कर फरार हो गए.

भीरा में इसी बुजुर्ग महिला से हुई छीनैती,

इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच आंख मिचौली जारी है.  बिजुआ चौकी क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से दो बाईक सवारों युवकों ने दिनदहाड़े नाक का फूल छीनकर घटना को अंजाम दिया है। सूचना पहुंची बिजुआ पुलिस ने घटना की छानबीन शुरु कर दी है।
मंगलवार के दिन दो बाइक सवार युवकों ने बिजुआ के रुद्रपुर गांव में अस्सी वर्षीय सावित्री देवी नाक में सोने का फूल पहने अपने बंगले में बैठी थी तभी बाईक से आये दो युवकों ने नाक से फूल निकालकर मौके से फरार हो गए। तत्काल सूचना पहुंचे चौकी इंचार्ज बिजुआ बृजेश सिंह ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं बिजुआ कस्बे से साईकिल चोरी की घटना प्रकाश में आई है. क्षेत्र में लगातार हो रही छिनैती व चोरी की घटनाओं से पूरा क्षेत्र में लोग दहशत में हैं.

मौके पर जमा भीड़

रविवार की रात एक प्रधान के घर हुई थी चोरी

भीरा इलाके के बिजुआ चौकी क्षेत्र में गाडियाना गांव के प्रधान अखिलेश बाजपई की मां और बहन पुराने मकान में रहती हैं. रविवार रात को घर के पिछले हिस्से में खिड़की काटकर घुसे चोरों ने कमरे में रखे ढाई लाख के जेवर, सिलेंडर, और खाने का सामान चोरी कर ले गए.

रविवार दिन में कई घटनाओं का भीरा पुलिस ने किया था  खुलासा

भीरा पुलिस ने रविवार को एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार करने का दावा किया था, जो मोबाइल छीनने और कई चोरी को अंजाम दिया था. पुलिस उन्हे जेल भेज कर लोगों के बीच अपनी पीठ थपथपा रही थी, उधर कुछ घंटे बाद हुई चोरी से पुलिस के खुलासे पर सवाल उठने लगे.

Leave a Comment