लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ बी पैक्स सहकारी समिति के चुनाव में बीजेपी विधायक का आरओ के हाथ से पर्चा छीनने का वीडियो वायरल हुआ था, अब वो चुनाव ही निरस्त हो गया है. साथ ही समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और उनके नेताओं को पुलिस ने दौड़ा – दौड़कर पिटाई की थी,ने इस मामले में सपा ने जबरदस्त ऐतराज जताया था, इसे लोकतंत्र की हत्या करार देने के साथ निष्पक्ष चुनाव की मांग की थी,

लखीमपुर खीरी (The UP Top Voice)। लखीमपुर जिले में गुरुवार को कुछ ऐसा हुआ कि उसकी चर्चा हो गई. यहां बी पैक्स चुनाव के दौरान फूलबेहड़ में हंगामा हुआ, बीजेपी विधायक मंजू त्यागी का चुनाव करा रहे निर्वाचन अधिकारी के हाथ से पर्चा छीन कर भाग जाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद खूब चर्चा होने लगी. समाजवादी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया था, अब शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी / नायब तहसीलदार शिरीष त्रिपाठी ने जिलाधिकारी खीरी को रिपोर्ट सौंप कर चुनाव निरस्त करने की घोषणा की.

नायब तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट में क्या लिखा!
चुनाव ड्यूटी कर रहे नायब तहसीलदार ने शुक्रवार को एक पत्र निर्वाचन अधिकारी/ डीएम खीरी को लिखकर घटना के बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी दी.






