गुलरिया चीनी मिल में भगवान विश्वकर्मा के जन्मदिवस के मौके पर पूजा अर्चना हुई, यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने कर्मचारियों के साथ पूजन में हिस्सा लिया

लखीमपुर खीरी/गुलरिया। देव शिल्पी “भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती” पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर चीनी मिल के मिल हाउस व आसवनी प्रशासनिक भवन पर स्थित भगवान विश्वकर्मा जी की मूर्ति को सुन्दरता से सजाया गया।

मिल हाउस व आसवनी में पंडित ऋषि कुमार तिवारी के द्वारा वेद मंत्रोचारण के साथ इकाई प्रमुख योगेश कुमार सिंह ने विधि-विधान से भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा अर्जना की व हवन उपरान्त सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

पूजन उपरान्त, इकाई प्रमुख योगेश कुमार सिंह द्वारा उपस्थित सभी अधिकारीगण व कर्मचारीगण को “भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती” की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए, पिछले सत्र में शुगर मिल व आसवनी के रिकार्ड प्रदर्शन का उल्लेख कर, पूरी गुलरिया टीम की प्रशंसा की व आगे भी इस प्रकार के बढ़िया प्रदर्शन की आशा की





