आयुष्मान भारत योजना के 6 साल पूरे होने पर अस्पतालों में विशेष जांच शिविर का आयोजन किए गए, बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे शिविर का विधायक अमन गिरी ने उदघाटन किया.

लखीमपुर खीरी (theupropvoice)। आयुष्मान भारत योजना के छह वर्ष पूर्ण होने पर जिले के अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य शिविर के आयोजन हुए.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुआ में विधायक अमन गिरी ने स्वास्थ्य शिविर का फीता काट कर उद्घाटन किया. विधायक अमन गिरी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र भूषण राज ने स्वास्थ्य कैंप का निरीक्षण कर डॉक्टरों से दवा की उपलब्धता के बारे में बात की. इस मौके पर विधायक ने लोगों से कहा कि आयुष्मान योजना से अब हर जरूरतमंद को मुफ्त इलाज मिल रहा है.
विधायक का सीएचसी प्रभारी ने किया स्वागत

इससे पहले अस्पताल पहुंचने पर प्रभारी डॉक्टर सुभाष वर्मा ने विधायक समेत सभी अतिथियों का स्वागत कर अस्पताल की क्षमता और उपलब्ध सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया. विधायक ने निर्देश दिए कि अस्पताल में सभी मरीजों को सरकार की दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं से अवगत कराया जाए.
सीएचसी प्रभारी ने बताया कि शिविर में सभी विभागों के अलग स्टाल लगाए गए थे, जिसमे डाक्टरों द्वारा लगभग 339 मरीजों को परामर्श दिया गया. इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे.





