दरअसल भीरा थाना इलाके के गुलरिया गांव में आबादी के बीच बने राधा कृष्ण मंदिर के पास गोवंश मृत अवस्था में पड़ा था, मोहल्ले के लोगों ने प्रधान, पंचायत सेक्रेट्री समेत सभी को फोन लगा डाला, लेकिन काम आई सिर्फ खाकी…

लखीमपुर खीरी /बिजुआ । (The UP Top Voice)
लखीमपुर । बिजुआ ब्लॉक के गुलरिया गांव में राधा कृष्ण मंदिर के पास सोमवार को दिन में एक गाय मृत अवस्था में पड़ी थी,
ग्रामीणों ने पहले शाम तक सफाई कर्मचारी की राह तकी, पंचायत के जिम्मेदार लोगों को बताया, लेकिन किसी ने नहीं सुना। सोशल मीडिया पर जब मंदिर के साथ मृत गोवंश की फोटो वीडियो आई, तो बिजुआ पुलिस चौकी के गुलरिया गांव के बीट सिपाही मोहित कुशवाहा का फोन फोटो भेजने वाले को आकर लोकेशन पता की. कुछ देर बाद ही रात्रि 11 बजे मौके पर पहुंचे, और रात को ही ट्राली इंतजाम कर के पड़ोसियो के सहयोग से मृत गोवंश को आबादी से बाहर हटवाया।
खाकी की सौ बुराई करने वालों को ऐसे मौके जरूर याद रखने चाहिए जब जिम्मेदार पीछे हट जाते हैं ,तो खाकी अपनी ये जिम्मेदारी भी निभाती है….






