ठाठ नानकसर गुरुद्वारा में गुरु महिमा सुन संगत हुई निहाल

पड़रिया तुला कस्बे के गुरुद्वारा साहिब में संत बाबा ईशर सिंह जी की बरसी के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है तीन दिवसीय समागम का शनिवार को समापन होगा. कार्यक्रम के पहले दिन पंजाब से आये कविशरी, ठाढ़ी व रागी जत्थों ने हाजिरी भर के पेश की गुरुवाणी

सोनू शुक्ला

लखीमपुर / पड़रिया तुला खीरी। संत महापुरुष बाबा ईशर सिंह जी की बरसी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कस्बे के ठाठ नानकसर गुरुद्वारा साहिब में बड़े ही धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ तीन दिवसीय सालाना समागम के रूप मनाई जा रही है। कार्यक्रम के पहले दिन पंजाब व जिले के अलग,अलग स्थानों से पहुंचे रागी,ठाढ़ी,कविशरी जत्थों व कथा वाचकों ने हाजिरी भरते हुए गुरू महिमा का बखान किया।

ठाठ नानकसर गुरुद्वारा साहिब में तीन दिनों तक दिन रात चलने वाले इस सालाना समागम में समागम के पहले दिन गुरुवार की सुबह दिन के दीवान सजने के साथ की गई। गुरुद्वारा साहिब के सेवक बाबा गुरुमीत सिंह ने बताया कि डेरा प्रमुख संत बाबा सुखदेव सिंह जी की अगुवाई में कार्यक्रम के आज पहले दिन रागी,ठाढ़ी,कविशरी जत्थे व कथा वाचकों में विशेष तौर से बाबा मस्तान सिंह पंजाब,कथा वाचक भाई बलविंदर सिंह लुधियाना पंजाब वाले,ठाढ़ी जत्था से भाई सर्वजीत सिंह कलेर फगवाड़ा पंजाब से व कविशरी जत्थे से भाई तरसेम सिंह मण्ड अमृतसर पंजाब के अलावा खीरी जिले के स्थानीय जत्थों ने हाजरी भरते हुए अपनी अपनी वाणी से गुरु की महिमा का बखान करते हुए समागम में आई संगत को निहाल किया। वहीं रात्रि में भी जत्थों द्वारा गुरुद्वारा साहिब में सजे दीवान के सामने हाजरी भरते हुए शब्द कीर्तन का प्रोग्राम किया जाएगा। वही कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को रात में भोरा साहिब में 21दिनों से चल रहे महा सम्पट पाठ के भोग पड़ने के साथ पाठियों का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान इलाके भर से आ रही संगत के लिए दिन रात गुरु का अटूट लंगर चल रहा है।

Leave a Comment