बरेली के गौ तस्करों से खीरी पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार

सीओ धौरहरा पीपी सिंह के नेतृत्व में धौरहरा, खमरिया की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है, स्वात टीम के विशेष सहयोग से दो गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगी है. जिसकी फोटो सामने आई है.

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice) । शनिवार की रात पुलिस क्षेत्राधिकारी धौरहरा प्रीतम पाल सिंह के नेतृत्व में धौरहरा पुलिस व ख़मरिया पुलिस के साथ एसओजी टीम की कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के सरसवा के निकट गौ तस्करों से मुठभेड़ हुई। जिसमे शातिर गौ तस्कर गुलशेर के पैर में गोली लगी है. इसी ने दो दिन पूर्व धौरहरा , ईशानगर इलाके में गौकशी की घटना को अंजाम दिया था.

पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान बरेली का एक बदमाश वकील अहमद 2 कुंतल गौ मांस के साथ गिरफ्तार किया गया। तीन बदमाश गौ मांस से लदी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।
मुठभेड़ के दौरान शातिर गौ तस्कर गुलशेर के पैर में गोली लगी है। गौ तस्करो के पास से पुलिस ने एक चार पहिया गाड़ी और 2 कुंतल ताजा गौ मांस बरामद किया है।
दो दिन पूर्व गुलशेर ने खमरिया और धौरहरा में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था।

Leave a Comment