डेंगू ने छीन लिया घर का इकलौता चिराग, लखीमपुर पड़रिया तुला में अब खौफ फैला,

अब सिर्फ यादें बाकी: आशीष (फाइल फोटो)

अब सिर्फ यादें बाकी: आशीष (फाइल फोटो)
पड़रिया तुला कस्बे में डेंगू से हुई युवक की मौत।

पूरे कस्बे में बुरी तरह से फैला है डेंगू,इससे पहले एक व्यापारी की हुई थी डेंगू से ही मौत।

प्रशासन की तरफ से रोकथाम को लेकर नही हैं कोई इंतजाम

बिजुआ खीरी। पड़रिया तुला कस्बे में डेंगू जैसी घातक बीमारी बहुत तेजी से फैल रही है। कस्बे में एक डेंगू पीड़ित युवक की लखनऊ में ईलाज के दौरान मौत गई। घर का इकलौता चिराग बुझने से घर में कोहराम मचा हुआ है।

कस्बा निवासी राजेन्द्र गुप्ता के इकलौते पुत्र आशीष गुप्ता (25) पिछले एक सप्ताह से तेज बुखार व पेट दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद परिजन बिजुआ,लखीमपुर आदि में ईलाज करवा रहे थे जहां हालत बिगड़ती देख शनिवार के दिन लखनऊ के एक प्राईवेट अस्पताल ईलाज करवा रहे थे। लगातार गिर रही सेहत के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था। जहां सोमवार की रात ईलाज के दौरान मौत हो गई। आशीष की अभी दो साल पहले ही शादी हुई थी और एक बेटी भी है। आशीष की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इससे पहले करीब एक माह पूर्व कस्बा निवासी हनीफ की मौत भी डेंगू की वजह से हुई थी। पूरे कस्बे अब तक एक दर्जन से ज्यादा डेंगू पीड़ित अलग अलग जगहों पर अपना ईलाज करवाकर सही हो चुके है। पूरे कस्बे के ज्यादातर घरों बुखार पीड़ित है उसके बावजूद अभी तक प्रसाशन द्वारा न ही कोई स्वास्थ्य शिविर किया जा रहा है और न जांच कैम्प।

Leave a Comment