

लखीमपुर खीरी/ गुलरिया। बलरामपुर ग्रुप की चीनी मिल ने किसानों से 18 जनवरी से 20 जनवरी तक खरीदे गए समस्त गन्ने का 09 करोड़ 78 लाख 96 हजार भेजे गए किसानों के खाते में भेज दिया है.
गुलरिया चीनी मिल ने वर्तमान सत्र का 248 करोड़ 79 लाख 25 हजार रुपये किसानों के खाते में अबतक भेज चुकी है.
मुख्य महाप्रबंधक गुलरिया चीनी मिल योगेश कुमार सिंह ने किसानों से साफ छिला ताजा गन्ना चीनी मिल को आपूर्ति करने की अपील की है.




