
बिजुआ के बंद पड़े औद्योगिक केंद्र पर बाघ ने एक पालतू गाय का शिकार कर उसे मार डाला, उससे कुछ समय पहले रात को लोगों ने उसे आबादी की तरफ देखा था. कुछ दिनों पहले इसी गांव के पास बाघ देखे जाने पर The UP TopVoice ने एक बाघ का एक्सक्लूसिव वीडियो भी चलाकर लोगों को सचेत किया था.

लखीमपुर बिजुआ । भीरा वन रेंज के बिजुआ कस्बे में रविवार देर रात बाघ ने एक पालतू गाय का शिकार किया है. सुबह पशु मालिक ने देखा तो जानकारी हुई।
मौके पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने शिकार किए हुए अधखाया हिस्से को जमीन में गाड़ने पहुंचे तो लोगों ने ऐसा करने से रोक दिया. ग्रामीणों का कहना है काफी समय से खेतों की तरफ बाघ घूम रहा है, अब तो आबादी की तरफ भी आने लगा. ऐसे में कोई जनहानि हो सकती है. ग्रामीणों ने पिंजरा लगाकर बाघ को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है.
बिजुआ के पास एक चीनी मिल की जमीन पड़ी है, उसी की बाउंड्री में चौकीदार अपने पालतू जानवर भी रखता है. घटना वहीं पर हुई।
देर रात को हाइडिल के पास देखा गया था बाघ
बिजुआ में कुछ लोगों ने रात 12 बजे के करीब बाघ को बिजली उपकेंद्र के पास कुछ दूर पर देखा था, जिसे लेकर कई ग्रुप के माध्यम से लोगों को रात को ही जानकारी मिल गई थी, सुबह जब लोगों की आंख खुली तो बाघ के शिकार करने की सूचना पाकर लोग सहम गए,





