गुलरिया चीनी मिल ने किसानों से 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया है.
लखीमपुर खीरी/ गुलरिया। गुलरिया चीनी मिले ने किसानों से खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया है, चीनी मिल ने 30 नवंबर से 7 दिसम्बर तक खरीदे गए गन्ने का 29 करोड़ 48 लाख 68 हजार का भुगतान किसानों को बैंक के माध्यम से भेज दिया है
133 करोड़ से अधिक का मिल कर चुकी भुगतान
चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने बताया की गुलरिया चीनी मिलाने अब तक एक अरब 33 करोड़ 65 लाख 42 हजार रुपए का कुल भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया है. मिल प्रशासन ने किसानों से ताजा गन्ना लाने की अपील की है.





