यूपी में बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल गया है, गोरखपुर से मुख्यमंत्री के बाद अब नया अध्यक्ष भी गोरखपुर से ही है. पंकज चौधरी सात बार के सांसद रहे हैं एकल नामांकन के चलते उन्हें रविवार को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई.

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कि रविवार को सबसे बड़ी खबर यूपी में बीजेपी अध्यक्ष की ताजपोसी की रही. रविवार को उत्तर प्रदेश बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल गया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुए नाम के ऐलान में नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए झुकता नहीं हूं, उनके लिए लड़ जाते हैं.=योगी ने भी तारीफ की और कहा कि वह पार्टी के कप्तान हैं. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया एक दिन पहले एकल नामांकन के चलते पंकज चौधरी का अध्यक्ष बनना तय हो गया था रविवार को सिर्फ घोषणा बाकी थी. नाम की घोषणा होने के साथ निवर्तमान अध्यक्ष ने नए अध्यक्ष को पार्टी झंडा सौंपा.
पंकज चौधरी के नाम के लाइन के बाद समाजवादी पार्टी ने हमला बोला
समाजवादी पार्टी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी पीड़ीए से घबराकर पिछड़ी जाति का अध्यक्ष लेकर आई है.लेकिन वह लोग संगठन के जरिए 2027 का चुनाव भाजपा को हराएंगे.





