लखीमपुर खीरी जिले के गोला कोतवाली निवासी सपा नेता किसान मातादीन यादव अपना गन्ना लेकर चीनी मिल गुलरिया जा रहे थे, तभी मिल पहुंचने से कुछ दूर पहले ही ये हादसा हो गया.


लखीमपुर खीरी। गुलरिया चीनी मिल गन्ना लेकर जा रहे किसान समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव रहे मातादीन यादव की एक हादसे में मौत हो गई, इसी हादसे में पलिया निवासी बाइक सवार की जान चली गई. जब के एक अन्य घायल हो गया. घटना भीरा लखीमपुर मार्ग पर बस्तौली गांव के बाईपास पर हुआ.

भीरा इलाके के बसतौली गांव के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई. घटनाक्रम के अनुसार बिजुआ से गुलरिया चीनी मिल के बीच पड़ने वाले बस्तौली गांव के बाहर एक CARV मोड बाईपास है, यहां पर आगे चल रहे एक ट्रैक्टर और डनलप को ओवरटेक करते हुए सपा नेता मातादीन यादव के ट्रैक्टर के सामने अचानक बाइक सवार आ गए, लोगों के मुताबिक बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर की ब्रेक लगते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। जिससे वो पास की खंदक में मूड गया. और ट्रैक्टर चला रहे सपा नेता उसी ट्रैक्टर के नीचे दब गए. इस बीच बाइक सवार पलिया के मोहल्ला किसान निवासी अमित अग्रवाल और विजय कुमार श्रीवास्तव निवासी ऐंठपुर पलिया भी दूर जा गिरे. जिसमें अमित की मौके पर मौत हो गई.
पलिया निवासी शिक्षक अमित कुमार अग्रवाल पुत्र राम अवतार अग्रवाल, घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है,

जान बचाने की कोशिश में पुलिस के साथ लगे रहे लोग,
मौके पर जब भीरा पुलिस पहुंची तो ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के टूटे हुए पहिए के नीचे फंसे थे, वही बाइक सवार सड़क पर पड़े थे,पुलिस ने सबसे पहले घायलों को अस्पताल भेजा। फिर भारी भरकम ट्रैक्टर के नीचे फंसे चालक को निकालने की जुगत में लगे रहे. भीड़ ने पुलिस का साथ दिया, ट्रैक्टर को हाथों से उठाने की ये एक कोशिश नहीं बल्कि जान बचाने की आखिरी जुगत थी, तभी चीनी मिल से पहुंचे हाइड्रा से ट्रैक्टर को उठाया गया, और तब जाकर मातादीन यादव को बाहर निकाला जा सका. लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई.





