
लखनऊ. सूबे में लगातार हो रही सर्दी और गिरते पारे को देखते हुए यूपी सरकार ने कक्षा 12 तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सभी जिला अधिकारियों को यूपी के कक्षा नर्सरी से अच्छा 12 तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है.
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती शीतलहर, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है. सीएम के निर्देश पर प्रदेश में नर्सरी से इंटरमीडिएट तक सभी सरकारी और निजी स्कूल 1 जनवरी तक बंद रहेंगे. बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है.
सीएम के निर्देश के बाद प्रदेश भर में नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों को 1 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. इसमें सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल सभी शामिल हैं. बेसिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से जुड़े विद्यालयों पर यह आदेश लागू होगा.





