स्कूलों में सुरक्षा का चाक-चौबंद घेरा, 16 बिंदुओं पर होगा ऑडिट

[adsforwp id="60"]

लखीमपुर खीरी। जिले के स्कूलों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक की। प्रशासन ने 16 बिंदुओं की सुरक्षा चेकलिस्ट के आधार पर स्कूलों का नियमित सिक्योरिटी ऑडिट कराने के निर्देश दिए।


स्कूलों में पैनिक बटन, इमरजेंसी अलार्म और CCTV अनिवार्य रूप से सक्रिय रखने, मुख्य प्रवेश द्वार पर आगंतुकों का सत्यापन और विजिटर रजिस्टर बनाए रखने को कहा गया है। पिक एंड ड्रॉप के दौरान आई-कार्ड/OTP से सत्यापन की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया।
शिक्षक, संविदाकर्मी, बस चालक-परिचालक, कैंटीन व सफाई कर्मचारियों का हर छह माह में पुलिस सत्यापन कराया जाएगा। स्कूल बैग की आकस्मिक जांच और संदिग्ध वस्तु मिलने पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
इसके अलावा बच्चों को गुड टच-बैड टच, POCSO, 1098, 112 और 1090 की जानकारी देने तथा नियमित मॉक ड्रिल कराने को कहा गया। डीएम ने अभिभावकों से बच्चों को दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनाने और स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।ó

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]