

यूपी की सियासत ने आज एक नायाब हीरा खो दिया, आठ बार के विधायक, नेता प्रतिपक्ष रहे, कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने वाले जमीन से जुड़ा नेता आज नहीं रहा.
राम गोविंद चौधरी का जन्म 7 सितंबर 1953 को बलिया के गोसाईपुर गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम स्व. द्वारिका चौधरी था। उन्होंने स्नातक के बाद एलएलबी की शिक्षा हासिल की। उत्तर प्रदेश विधानसभा के रिकार्ड में उनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक और एलएलबी दर्ज है। वे पेशे से अधिवक्ता रहे हैं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई।
1977 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीते, इसके बाद 8 बार विधायक रहे। साल 2017 से 2022 तक नेता प्रतिपक्ष रहे।





