लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: भारी बारिश के बीच गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर दंपती और मासूम बेटे की मौत

[adsforwp id="60"]

Lakhimpur Kheri : जिले में बीते कई घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने एक हंसते-खेलते परिवार को लील लिया। नीमगांव थाना क्षेत्र की सिकंदराबाद चौकी अंतर्गत रहमतपुर गांव में शनिवार सुबह एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया।

इस दर्दनाक हादसे में चारपाई पर सो रहे दंपती और उनके मासूम बेटे की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम और चीख-पुकार मच गई।
​सोते समय चारपाई पर गिरी कच्ची दीवार
​जानकारी के अनुसार, रहमतपुर गांव निवासी मोहन कश्यप अपने परिवार के साथ घर में चारपाई पर सो रहे थे। जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से मकान की मिट्टी की दीवारें पूरी तरह सील चुकी थीं। शनिवार की सुबह अचानक भारी-भरकम दीवार सीधे चारपाई के ऊपर जा गिरी, जिससे परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
​मृतकों की पहचान
​हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान:
​मोहन कश्यप
​कविता कश्यप (पत्नी)
​नानू कश्यप (छोटा बेटा)
​ग्रामीणों ने निकाला, तब तक टूट चुकी थीं सांसें
​दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने आनन-फानन में मिट्टी का मलबा हटाना शुरू किया, लेकिन तब तक तीनों की मलबे के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो चुकी थी।
​घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]