भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बोले सीएम योगी-

लखनऊ ( theuptopvoice)। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया । सीएम ने कहा कि पहले की सरकार में बातें तो सबके विकास की होती थी लेकिन यह लोग सबका विकास के बजाय परिवार का विकास करते थे ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकार को दंगाईओ को पनाह देती थी, जब प्रदेश में कोई त्यौहार होता था, और लोगों के व्यापार का समय होता था, तब प्रदेश में कर्फ्यू लग जाता था। दंगे होते थे, क्योंकि उनकी सरकार दंगा करने वालों के लिए पनाहघर थी । वे दंगाइयों को आगे बढ़ाते थे। दंगों से प्रदेश की जनता पर झूठे मुकदमे दर्ज होते थे। वहीं दीपावली के त्योहार हो लेकर कहा कि
जो मूर्ति बनाता था, उसकी मूर्ति नहीं बिकती थी, जो दिया बनाता था उसके दिये तोड़ दिए जाते थे। उसके बाद पर्व-त्यौहार को अंधेरे में धकेल दिया जाता था लेकिन आपने विगत साढ़े चार वर्षों में देखा होगा कि उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ।
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि
उनकी सरकार ने दंगाइयों को पहले दिन से ही संदेश दे दिया गया था कि अगर दंगा करोगे तो अगली सात पीढ़ियों को भरपाई करनी पड़ेगी। अब दंगा नहीं हो सकता, लोग खुशहाली से पर्व मनाते हैं।

Leave a Comment