गुलरिया चीनी मिल में हुई ब्वायलर पूजा-

लखीमपुर-खीरी। बलरामपुर ग्रुप की गुलरिया चीनी मिल में सोमवार को ब्वायलर पूजा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें मिल कर्मचारियों ने विधि पूर्वक पूजन कर जल्द ही चीनी मिल चलाये जाने का संदेश दिया।
बताते चलें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीवाली से पहले चीनी मिलों को गन्ना खरीदने का आदेश दिया है। इसी के चलते बलरामपुर यूनिट की गुलरिया चीनी मिल में मिल के यूनिट हेड एनके अग्रवाल के नेतृत्व में ब्वायलर पूजन का कार्यक्रम किया गया। जल्द ही गुलरिया चीनी मिल गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ करेगी। पूजन के दौरान चीनी मिल के अधिशाषी अध्यक्ष निर्मल कुमार अग्रवाल, अपर महाप्रबन्धक (वाणिज्य) तुषार अग्रवाल, महाप्रबंधक (गन्ना) ओपी चौहान, संजय सिंह, लखनलाल त्रिवेदी, अभिनेष मिश्रा अन्नू, रामेन्द्र त्यागी, विजय कुमार पांडे, निवास कापरी, सिंह समेत सैकड़ो कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Comment