यूपी के कई जिलों में बाढ़ का खतरा, जारी हुआ अलर्ट

खीरी जिले में पलिया में शारदा नदी पर बना पुल

लगातार हो रही बारिश से उत्तराखंड में हालात खराब हैं। पहाड़ों पर बारिश से उत्तराखंड के डैम ओवरफ्लो हो गए । जहां से 547000 क्यूसेक पानी अब तक रिलीज किया जा चुका है । ऐसे में यूपी के पीलीभीत लखीमपुर खीरी बहराइच फैजाबाद समेत तमाम जिलों में बाढ़ का खतरा हो गया है।

डीएम खीरी ने बाढ़ को लेकर जारी किया अलर्ट

  • डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने ज़िले में बाढ़ को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की। उन्होंने बताया कि बनबसा से 5 लाख 47 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो चुका है। जिसकी गति बहुत तेज है।
    डीएम ने एसडीएम गोला, एसडीएम धौराहरा, एसडीएम निघासन, एसडीएम पलिया व एसडीएम सदर को निर्देश दिया कि वह मुनादी कर संभावित प्रभावित गांवों में निचले इलाकों को खाली कराएं। उन्होंने बताया कि नेपाल राष्ट्र में भारी बारिश हुई है, अगले 24 घंटे भी भारी बारिश की संभावना है। जिलाधिकारी डॉ अरविंद चौरसिया ने नदी की सीमा से 50 मीटर की परिधि में किसी को रहने न देने के निर्देश दिए हैं।दिये हैं। निचले इलाकों से ग्रामीणों को निकालकर निकटवर्ती स्कूलों व बाढ़ राहत चौकियों में सुरक्षित पहुंचाया जाए। उन्होंने सीडीओ को ग्राम सचिव व डीएसओ को कोटेदार के जरिये सभी संभावित प्रभावित गांवों तक यह चेतावनी एवं सूचना प्रसारित कराने के निर्देश दिए।

theuptopvoice

lakhimpurkherinews

  • खीरी जिले के भीरा पुलिस ने इलाके में बाढ़ को देखते हुए शारदा नदी के किनारे गांव जमुनहा, बझेड़ा समेत कई गांव में पहुँचकर लोगों को सचेत किया। और अपना सीयूजी नम्बर दिया।

Leave a Comment