अखिलेश से मिलकर किया राजभर ने किया ट्वीट- अबकी बार-भाजपा साफ

सियासी तापमान माप रहे राजभर ने दिया सपा के साथ चलने का संकेत,

अखिलेश यादव के मुलाकात के बाद किया ट्वीट
  • कई महीनों से सियासी गुणा भाग लगा रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओमप्रकाश राजभर ने आज अपने बेटे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की और कहा , अब की बार – भाजपा साफ़

लखनऊ। राजधानी में पॉलिटिकल सेलिब्रिटी बने ओमप्रकाश राजभर ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की इससे पहले राजभर ने शिवपाल सिंह यादव, ओवैसी और भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। उनकी मुलाकात सिर्फ औपचारिक नही थीं, बल्कि आने वाले 2022 के विधनसभा चुनाव में उनकी पार्टी का गठबंधन भी तय होना था । एक दिन पहले तक माना जा रहा था कि ओमप्रकाश राजभर भाजपा के साथ रहेंगे, लेकिन अचानक अखिलेश यादव से मिलने पहुंच गए और उन्होंने राजनीतिक विश्लेषकों को चौंका दिया ।ओमप्रकाश राजभर (OM PRAKASH RAJBHAR) अपने बेटे के साथ अखिलेश यादव से मुलाकात करने पहुंचे। करीब एक घंटे तक दोनों राजनेताओं के साथ बंद कमरे में गुफ्तूगू हुई। ओमप्रकाश राजभर नेअपने टिवटर एकांउट से मुलाकात का वीडियो शेयर किया है।

जल्द ही करेंगे ओमप्रकाश राजभर गठबंधन का एलान
गौरतलब है कि आज पीएम मोदी कुशीनगर में है। और आज ही ओमप्रकाश राजभर (OM PRAKASH RAJBHAR) ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर एक राजनीतिक मैसेज दिया है। संभावना ओमप्रकाश राजभर की बीजेपी के साथ मिल कर चुनाव लड़ने की जताई जा रही थी। ओमप्रकाश राजभर (OM PRAKASH RAJBHAR) ने दो दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस कर सूचना दी थी कि वह 27 अक्टूबर को अपने गठबंधन साथी का एलान करेंगे।

तापमान तो नहीं नाप रहे ओम प्रकाश, फिर कुछ तस्वीर हुई साफ
ओमप्रकाश राजभर (OM PRAKASH RAJBHAR) घुटे हुए सियासी नेता है। वह किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए सभी बिंदुओं पर काम करना चाहते हैं। अखिलेश यादव से मुलाकात करने का उनका एक पहलू यह भी हो सकता है कि वह बीजेपी पर दबाव बनाना चाहते हों, लेकिन आज अपने ट्वीट से उन्होंने भाजपा पर निशाना साध कर साफ कर दिया है कि ज्यादा संभावना सपा के साथ ही है

Leave a Comment