यूपी के खीरी में किसान ने पेट्रोल डालकर लगा दी धान के ढेर में आग

  • -10 दिन से धान न बिकने से आजिज होकर किसान ने मंडी में ही अपने धान के ढेर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। सोशल मीडिया पर वीडियो आया तो अफसर पहुंच गए, बोले- गीला धान बेंचने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाने को किसान ने आग लगाई है।

(यूपीटॉप-वॉइस)। लखीमपुर खीरी। यूपी के खीरी जिले में सरकारी धान खरीद का एक सच वायरल हो रहा है, यहां मोहम्मदी तहसील में एक किसान ने आठ दिन से धान न बिक पाने से आजिज आकर अपने धान के ढेर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आने के बाद आनन फानन में एसडीएम समेत मंडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने किसान पर ही आरोप लगाया कि वह गीला धान तुलवाने के लिए दबाव बनाने के लिए ऐसा किया है।
मोहम्मदी तहसील के बरखेड़ा गांव के पूर्व प्रधान समोद सिंह और उनके परिवार का धान बिक्री के 10 दिन पहले आया था। बताते हैं कि यहां पर पहले उनसे कहा गया कि धान गीला है, ऐसे में उन्होंने धान को सुखाया। लेकिन धान को तौलने के लिए आठ दिन तक कोई नही तैयार हुआ। तीन दिन पहले हुई बारिश से जैसे तैसे वह धान बचाने की कोशिश की, दो दिन से फिर से वह धान को सुखाने में लगे रहे।


आठ दिन से मंडी में बुजुर्ग पिता बचा रहे थे फसल के ढेर

समोद सिंह के पिता ने बताया कि वह आठ दिन से मंडी में खुद धान बचा रहे थे, रोज उम्मीद होती थी कि कल धान बिक जाएगा और वह घर पहुंच जाएंगे। लेकिन धान तौलने को रोज टाल देते थे। उधर समोद सिंह के बेटे की तबियत खराब हुई तो वह और परेशान हो गए। समोद सिंह बताते हैँ कि शुक्रवार को उनके धान को जब तौला नही गया तो वह परेशान हो गए, आजिज आकर उन्होंने धान के ढेर पर आग लगा दी।

आग लगने का वीडियो वायरल होने के बाद पहुंचे एसडीएम तो बोले- किसान दबाव बना रहा

धान में आग लगने की वीडियो वायरल होने पर जब एसडीएम पंकज श्रीवास्तव मंडी पहुंचे तो बोले कि धान में नमी थी, इसलिए संभवता किसान दबाव बनाने के लिए आग लगाने की घटना वायरल कराई। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच कराकर आगे कुछ बता सकते हैँ।

Leave a Comment