- अखिलेश यादव समेत कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने वीडियो ट्वीट कर साधा सरकार पर निशाना,

(यूपीटॉप-वॉइस)। खीरी जिले में एक किसान ने धान खरीदे न जाने से नाराज होकर आग क्या लगाई, पूरे सूबे में दिन भर विपक्षी पार्टियां सरकार को निशाने पर लेतीं रहीं। सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘नही चाहिए भाजपा’। अखिलेश यादव के बाद यूपी कांग्रेस के ट्वीटर अकॉउंट से भी मोहम्मदी की घटना को वीडियो शेयर करते हुए सरकार पर कटाक्ष किया कि ‘क्या यही हैं अच्छे दिन’। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी इसी मुद्दे पर सरकार को घेरा है , आमआदमीपार्टी ने अपने ट्वीटर से वीडियो शेयर करते हुए लिखा ‘एमएसपी छोड़िए, सामान्य खरीद का हाल देखें’। इसके अलावा तमाम दलों ने इस मुद्दे पर सरकार के धान खरीद पर सवाल उठाएं हैं।






