दुआ करें.. कुदरत के इस कहर से बेजुबान जानवरों की हो हिफाज़त

दुधवा नेशनल पार्क। बाढ़ की चपेट में क्या इंसान क्या बेजुबां, सबको कुदरत की मार पड़ी है। इंसान तो अपना दर्द बयां कर रहा है लेकिन इन बेजुबानों के लिए आपकी दुआएं ही असर दिखा सकती हैं।

ये वीडियो उत्तर प्रदेश के दुधवा नेशनल पार्क के हाथियों के कुनबे की आई है। पाँच दिन से जमीन पर आई आसमानी आफत से यूपी के तमाम जिलों में तबाही मची है। ऐसे में जंगलों में हजारों जानवर फंसे हुए हैं। यूपी के दुधवा नेशनल पार्क में हाथियों के लिए बने बाड़े में भी पानी भरा है। इस बार बाढ़ के पानी से नदी से लेकर जमीन, जंगल और आशियानों को लबालब कर दिया। दुधवा के हाथियों का कुनबा भले सुरक्षित स्थान पर दिख रहा है, लेकिन उनके लिए मुसीबतें कम नही हैं। चारे की दिक्कत है, चारों ओर पानी होने से अब हाथी को ये पानी कैदखाना लगने लगा है।
दिन भर अपनी शैतानियों से सबको लुभाने वाला ये हाथी का मासूम सा बच्चा परेशान होकर अपने बाड़े से बाहर आ रहा है। उसकी शैतानियां बन्द है।
ऐसे में दुआ करें कि इंसान के साथ भगवान इन बेजुबानों की भी हिफाजत करे।

Leave a Comment