भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता को कहना पड़ा कि धान खरीद में है घोटाला


(यूपीटॉप-वॉइस)लखीमपुर (खीरी) । धान खरीद में गड़बड़ी को लेकर विपक्ष के अलावा अब सत्ता पक्ष के लोग भी सवाल खड़े कर रहे हैं|  23 अक्टूबर शनिवार को भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट के सरकार को आत्मचिंतन करने की सलाह दी तो दूसरी तरफ कुछ ही देर बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद जुगल किशोर मैगलगंज की मंडी पहुंच गए| वहां उन्होंने धान खरीद में लापरवाही को लेकर केंद्र प्रभारियों को जमकर फटकार लगाई । जुगुल किशोर ने केंद्र प्रभारियों से कहा कि तुम लोग सरकार खा जाओगे। धान खरीद पॉलिसी से नाराज होकर भाजपा के नेता ने अधिकारियों को धमकी दे डाली अगर अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो वह जनता के साथ सड़कों पर उतर जाएंगे । साथ ही उन्होंने एक बड़ा आरोप भी लगाया कि केंद्र प्रभारी मिल वालों के साथ मिलकर घोटाला करते हैं, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से यह वीडियो वायरल होने के बाद धान खरीद में कितनी वास्तविकता है इसका एक पहलू सामने आ रहा है।

Leave a Comment