बाढ़ में डूबे आशियाने, सर छिपाने को नही आसरा

– लखीमपुर खीरी जिले में बाढ़ से हालात खराब हो रहे हैं। लगातार नए इलाके पानी मे डूबने की खबरें आ रही हैं। शनिवार को झंडी बन्धा के किनारे बिनौरा इलाके में पानी बढ़ गया।

(यूपीटॉप-वॉइस)लखीमपुर । जिले में कुछ इलाक़ो में बाढ़ का पानी कम हो रहा है लेकिन मुश्किलें कम नही हुई हैं। पानी मे बहुत कुछ तबाह हो गया है।

जिले में शारदा व दूसरी नदियों का पानी भले कम जो रहा है लेकिन दूसरे हिस्से में पानी बढ़ गया है। निघासन और धौरहरा तहसील में कुछ इलाकों में शनिवार को पानी गांवों में बढ़ गया। बिनौरा, बरौठा, अदिलाबाद समेत तमाम गांव मे रात को पानी बढ़ रहा है।
वहीं बाढ़ पीड़ित खानाबदोशों की तरह दिन काटने पर विवश हैं। पलिया तहसील के कई गांव पानी मे डूबे हैं। वहां के बाशिंदे सड़कों के किनारे पड़े हैं। अतरिया रेलवे क्रासिंग के आगे से श्रीनगर गांव शारदा पुल तक है। यहां लोग रोड किनारे पानी के तेज धार में लोग रहने को विवश हैं और रोड पर ही ऊंचे स्थानों पर खाना आदि बनाकर गुजारा कर रहे हैं। अब भी बोझवा, कचनारा, दौलतापुर, मटैहिया, नई बस्ती, श्रीनगर, आजादनगर, बर्बादनगर आदि गांवों में पानी भरा हुआ है। आजादनगर व बर्बादनगर में तो
पूरा गांव ही पानी के कारण खाली हो गया है। यहां के लोग शारदा पुल के किनारे रोड पर अपना डेरा जमाए हुए हैं। वहीं। जिले की सभी रोड पर खेतों से निकालकर धान की फसल किसानों
द्वारा रोड पर रखी है जिसको धूप में सुखाया जा रहा है।

Leave a Comment