- सीतापुर जिले में बाढ़ में एक बच्चा डूब रहा था इस बीच मौके पर खड़े सिपाही ने जान पर खेलकर नदी में डूब रहे इस बच्चे को बचाया। सोशल मीडिया में कुछ देर में यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग खाकी की जमकर तारीफ नहीं कर रहे हैं।

यूपी के सीतापुर जिले में खाकी वर्दी की ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें फख्रकरने को हर देशवासी का दिल करेगा। सीतापुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में इस समय बाढ़ का प्रकोप है। खाकी लोगों की सुरक्षा में लगी हुई है । इस बीच पिंडोरिया गांव में एक 10 वर्षीय बच्चा गोबरिया पुल पर मछली पकड़ने गया था तभी वह गहरे पानी में डूबने लगा वहां पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी मदद के लिए पुकारने लगे । सिपाही अशोक यादव लहरपुर कोतवाली में तैनात हैं। बच्चे को डूबता देख अशोक मयवर्दी नदी की बाढ़ में कूद गए, लोग जब तक समझ पाते अशोक तैरकर बच्चे के पास पहुंच गए। उन्होंने बच्चे को पकड़ कर पानी से बाहर निकाल लिया। अशोक यादव की दिलेरी का वीडियो कुछ ही देर में वायरल होने लगा, लोग जमकर खाकी की तारीफें करने लगे सीतापुर पुलिस ने अशोक की तारीफ की । वही लखनऊ रेंज आईजी ने ₹10000 नगद देने की घोषणा की।





