- तिकुनिया हिंसा कांड में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को शनिवार के दिन डेंगू से पीड़ित होने की रिपोर्ट आने के बाद उन्हें जेल के अस्पताल में शिफ्ट किया गया था रविवार को आशीष को जिला अस्पताल लाया गया, अब आशीष के ब्लड सैम्पल लखनऊ जांच के लिए भेजे गए हैं।

(यूपीटॉप-वॉइस)। लखीमपुर खीरी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र लखीमपुर हिंसा कांड में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को रविवार को जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया। शनिवार को आशीष की डेंगू से पीड़ित होने की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इससे पहले गुरुवार को एसआईटी की अपील पर कोर्ट ने आशीष मिश्रा कि दो दिन की रिमांड मंजूर कर ली थी । शनिवार को आशीष को जेल से पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच ऑफिस लाया गया था। बताया जाता है कि आशीष को पहले से ही बुखार था। एसआईटी ने जांच को वेरीफाई भी किया। आशीष मिश्रा की पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई । इसके बाद देर रात को आशीष को क्राइम ब्रांच जेल लेकर आई, और जिला कारागार में आशीष को वहीं के अस्पताल में भर्ती किया गया । रविवार को आशीष को डेंगू के इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया और यहां पर प्राइवेट वार्ड में रखा गया है।
– चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था मंत्री पुत्र आशीष की
आशीष उर्फ मोनू जहां भर्ती है , वहां चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था है। पुलिस के अलावा पीएसी के जवान भी वार्ड के सामने लगाए गए हैं।
- तीन डॉक्टरों की टीम रखेगी आशीष के स्वास्थ्य पर निगरानी
आरोपी आशीष मिश्रा को रविवार को प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया सीएमओ ने बताया की सामान्य जांच में कुछ परिवर्तन आया है । इसके अलावा डेंगू की पुष्टि के लिए लखनऊ ब्लड सैंपल भेजे जा रहे हैं, अस्पताल में डॉक्टरों की टीम आशीष के सेहत की निगरानी में लगी हुई है।





