लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। जिले में हुई लगातार बारिश और घाघरा व शारदा बैराज से करीब 8 लाख क्यूसेक पानी के डिस्चार्ज से खीरी जिला अब बाढ़ से ग्रसित है। डीएम ने बताया कि 373 गांव बुरी तरह बाढ़ से ग्रसित है। जिले की प्रमुख शारदा नदी खतरे के निशान के ऊपर है । शारदा 135.49 खतरे के बिंदु से ऊपर 135.50 पर बह रही है। घाघरा नदी घट रही है। एक लाख 33197 की जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित है। 29797 हेक्टेयर जमीन में पानी भरा है। करीब 58 करोड़ की फसल का नुकसान हुआ है।अभी तक 5 की मौत हो चुकी है।





