तिकुनिया हिंसा के मुख्य आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब तीन को होगी सुनवाई

  • लखीमपुर खीरी में तीन नवंबर को हुई ‌हिसां में किसानों के थार से कुचलने के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। अब तीन नवंबर को सुनवाई होगी।

(The यूपी Top voice) लखीमपुर खीरी। तिकुनिया के बनवीरपुर हिंसा के मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत अर्जी  पर सुनवाई की तारीख बढकर 3 नवम्बर हो गई है। अब आशीष मिश्रा की जमानत अर्जी पर 3 नवंबर को सुनवाई होगी। इससे पहले सीजीएम कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद जिला जज की कोर्ट में आशीष मिश्रा की जमानत अर्जी डाली गई थी।
दरअसल आरोपी आशीष मिश्रा के अधिवक्ता ने सबसे पहले 13 अक्टूबर को सीजेएम कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी, सीजेएम ने सुनवाई के बाद अर्जी खारिज कर दी थी। बाद में आशीष की तरफ से 21 अक्तूबर को जिला जज मुकेश मिश्रा के समक्ष अपनी जमानत अर्जी दाखिल की गई।  जिस पर जिला जज मुकेश मिश्रा ने सुनवाई के लिए 28 अक्टूबर की  डेट लगाई थी। लेकिन आज फिर आज फिर आशीष मिश्रा की जमानत अर्जी पर जिला जज ने सुनवाई की तारीख 3 नवंबर तक बढा दी है। अब आशीष मिश्रा की जमानत अर्जी पर 3 नवंबर को सुनवाई होगी।

Leave a Comment