तिकुनिया हिंसाः दोनों पक्ष के पांच आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने लिया पुलिस रिमांड पर

  • तीअक्टूबर को तिकुनिया हिंसा मामले में दर्ज दोनों तरफ से मुकदमें में जांच जारी है। एसआईटी मामले की तह तक जाने के लिए जेल में बंद आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुटी है।

(The यूपी Top voice) लखीमपुर खीरी। गुरुवार को एक आर फिर से एसआईटी ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है। दरअसल 3 अक्टूबर को हुए बनबीरपुर हिंसा के चार अन्य आरोपियों के साथ किसान पक्ष से एक आरोपी को 28 अक्टूबर को जेल से निकालकर पुलिस रिमांड के लिए क्राइम ब्रांच भेजा गया है। बनवीरपुर में हुई हिंसा के दौरान वहां पर मौजूद आरोपी सुमित जायसवाल उर्फ मोदी, नंदन सिंह, सत्य प्रकाश और शिशुपाल के साथ किसान पक्ष से आरोपी गुरविंदर सिंह को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आपको बता दें की आरोपी सुमित जयसवाल उर्फ मोदी, नन्दन सिंह, सत्य प्रकाश, और शिशुपाल को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने 18 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था, वहीं किसान पक्ष के आरोपी गुरविंदर सिंह को 26 अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर वहीं गिरफ्तार किया था।

जरूरी पूछताछ के लिए एसआईटी ने कोर्ट से मांगी थी रिमांड

लखीमपुर। बुधवार 27 अक्टूबर को एसआईटी की तरफ से इन पांच लोगों से पूछताछ किए जाने को जरूरी बताते हुए कोर्ट से पुलिस रिमांड पर भेजने के लिए अर्ज़ी डाली थी। जिसके बाद आज दोनों पक्ष के पांच आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Comment