– गुरुवार देर रात हुआ हादसा, मामला निघासन के सिसैया क्रेशर के पास का

(The यूपीtop voice)। लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के निघासन रोड पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक निघासन ढखेरवा रोड स्थित सिसैया क्रेसर के पास अज्ञात वाहन ने बाईक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार वहीं पर गिर कर घायल हो गया। लोगों ने जब देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में मरने वाले की पहचान ढखेरवा खालसा निवासी अरुण जायसवाल के रूप में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।





