- यूपी में कांग्रेस किसी की नैय्या पर सवार न होकर खुद ही विपक्ष के तौर पर स्थापित करने में लगी है। लगातार प्रिंयका गांधी यूपी के दौरे पर आ रही हैं, अब उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद में कांग्रेस महासचिव व यूपी चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी खाद की किल्लत के चलते अपनी फसलों को उजाड़ होता देखकर आत्महत्या करने वाले दो किसानों के परिजनों से मिलने पहुंची हैं।

(टीम- The यूपी Top Voice) लखनऊ /ललितपुर। प्रिंयका गांधी ट्रेन पर सवार होकर ललितपुर पहुंची, यहां पर किसान परिवारों से मिलीं, जिनकी हाल ही में खाद की किल्लत के चलते मौत हो गई थी। इससे पहले प्रिंयका ने ट्वीट किया। ‘किसान मेहनत कर फसल तैयार करे तो फसल का दाम नहीं मिलता. किसान फसल उगाने की तैयारी करे, तो खाद नहीं. खाद न मिलने के चलते बुंदेलखंड के 2 किसानों की मौत हो चुकी है. मगर किसान विरोधी भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा है. इनकी नीयत और नीति दोनों में किसान विरोधी रवैया है.’
किसान मेहनत कर फसल तैयार करे तो फसल का दाम नहीं।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 28, 2021
किसान फसल उगाने की तैयारी करे, तो खाद नहीं।
खाद न मिलने के चलते बुंदेलखंड के 2 किसानों की मौत हो चुकी है।
लेकिन किसान विरोधी भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा है।
इनकी नीयत और नीति दोनों में किसान विरोधी रवैया है। pic.twitter.com/InQfIoIpe3
किसान परिवार से मिलने के बाद प्रिंयका ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यहां पर चार किसानों की मौत हुई है। जिसमें दो खाद के दंतजार में लाइन में मर गए, दूसरे दो किसानों ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये सरकार नीति और नियति से किसानों के खिलाफ है।
प्रिंयका ने कहा कि किसान बता रहे हैँ कि छुट्टा जानवरों से फसल बचाने के लिए वह रात-रात भर जागते हैँ, लेकिन सरकार कोई सुधि नही ले रही। उन्होंने कहा कि इस इलाके में बारिश की कमी होती थी, भगवान भी पसीज गया, बारिश दे दी, लेकिन किसान खाद के लिए कई दिनों तक लाइन में लगे रहे, उन्हें लाठियां मिलीं, लेकिन खाद नही मिली।उन्होंने कहा कि यहां के किसानों ने अपनी बदहाली के बारे में बताया कि खाद खरीदने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता है. यदि वे लाइन छोड़कर घर जाएं तो फिर से लाइन लगानी होती है. दो किसानों की मौत तो लाइन में लगे रहने और भूखा रहने के कारण हो गई है.( यह सब सरकार की साठगांठ से हो रहा है. भ्रष्टाचार सभी मिलकर कर रहे हैं. सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है.
- फूट-फूट कर रोयीं बेटियां, बोलीं- अनुमान नही था कि पिता ऐसे चले जाएंगे
प्रिंयका गांधी जब किसान के घर पहुंचीं तो मृतक किसान की बेटियां उन्हें देखकर रोने लगीं, प्रिंयका गांधी भी भावुक हो गईं। बेटियां बोलीं कि उन्हें बिल्कुल अनुमान नही था कि ऐसे उनके पिता उन्हें छोड़कर चले जाएंगे।





