- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में चुनावी शंखनाद किया, गृह मंत्री ने कहा साल 2022 चुनाव में यूपी में योगी जी आएंगे, 2024 में केंद्र में पीएम मोदी बनेंगे , श्री शाह ‘मेरा परिवार – भाजपा का परिवार’ अभियान की शुरुआत करने लखनऊ आए हैं

(टीम The यूपीTop Voice) लखनऊ। विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 300 से अधिक सीटें जिताने के संकल्प के साथ अमित शाह ने लखनऊ में सदस्यता अभियान की शुरुआत की, उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह हर घर तक जाएं और हर घर को ‘मेरा परिवार – भाजपा का परिवार’ में शामिल करें । विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह लखनऊ दौरे पर शनिवार को पहुंचे हैं लखनऊ पहुंचने पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या दिनेश शुक्ला और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने का अमित शाह ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि यूपी में भाजपा ने 300 पार आंकड़ा का संकल्प लिया है, जो कि आपके ही दम से पूरा होगा ।
- अपने संबोधन में गृह मंत्री ने योगी सरकार की जमकर तारीफ की और कहा कि अगला चुनाव योगी सरकार के किए गए कामों लड़ा जाएगा, इस सरकार ने 90 फ़ीसदी वादा पूरा कर लिया है । पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अखिलेश जी हमारी सरकार ने मंदिर की नींव रख दी है जल्दी गगनचुंबी इमारत वाला मंदिर भव्य राम मंदिर बनकर तैयार होगा i दरअसल 2014 में जब भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला तब अमित शाह ही यूपी बीजेपी के प्रभारी महासचिव थे और 2017 में जब बीजेपी की यूपी में सरकार बनी तब वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके थे ऐसे में यूपी की सियासत में अमित शाह का दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है ।
- संबोधन के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम डिप्टी सीएम बीजेपी संगठन प्रभारी राधामोहन सिंह चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान समेत तमाम बड़े नेताओं के साथ बैठक की।





