- निवर्तमान डीएम डॉ अरविंद चौरसिया के स्थान्तरण के बाद शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बिदाई समारोह रखा गया। वहीं तैनाती के बाद देर शाम को पहुंचे नवागत डीएम ने चार्ज संभाल लिया।
- अफ़सर बोले, याद रहेगा आपका शानदार नेतृत्व, आगे भी उनके नेतृत्व में किसी मोड़ पर काम करने की जताई इच्छा

(The यूपीTop Voice)। लखीमपुर खीरी । जिले के निवर्तमान जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौरसिया के स्थान्तरण पर कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में एसपी विजय दुल, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह समेत सभी अधिकारी कर्मचारियों ने निवर्तमान डीएम को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, बुके एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सीएमओ डॉ शैलेंद्र भटनागर, डीसी मनरेगा, पीडी केके पांडेय, एसडीएम पलिया डॉ अमरेश कुमार मौर्य ने भी डीएम के बेहतरीन नेतृत्व एवं कार्यकाल को रेखांकित किया। कार्यक्रम में सभी एसडीएम, सभी खंड विकास अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।





