लखीमपुर दुधवा हाईवे पर अज्ञात वाहन से ग्रामीण कुचला, मौत

  • दो साल पहले जहां बेटे ने तोड़ा था दम, अब पिता की भी हुई वहीं दुर्घटना में गयी जान,
  • परिवार वाले मौके पर पहुंच चुके हैं पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है
भीरा रोड पर दुर्घटना के बाद लगी भीड़

(The यूपीTop Voice)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक सड़क दुर्घटना में ग्रामीण की मौत हो गई। घटना लखीमपुर से दुधवा नेशनल पार्क जाने वाले स्टेट हाईवे की है । बताया जाता है ग्रामीण पास के गांव का रहने वाला था, जो पैदल ही अपने घर जा रहा था। दो साल पहले इसी स्थान पर मृतक के पुत्र की भी ऐसे ही एक हादसे में मौत हुई थी।

लखीमपुर खीरी जिले के भीरा थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को टक्कर मार दी। घटना मालपुर गांव के बाहर गन्ना सेंटर के सामने की है। भीरा थाना क्षेत्र के रड़ा देवरिया निवासी जगदीश उर्फ जग्गा पुत्र अंनत किसी कार्य से मालपुर गए थे, वापसी के समय किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कई अन्य वाहन शव के ऊपर से गुजरने से शव क्षत-विक्षत हो गया । घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर रह रहे लोगों ने जब देखा तो पुलिस को सूचना दी। भीरा थानाध्यक्ष अजय राय ने बताया कि मृतक के परिजन मौके पर आ गए हैं, शव को कब्जे में लिया जा रहा है।

शव को सड़क से किनारे करते परिवार और पुलिस के लोग
  • दो साल पहले बेटे की भी यहीं हुई थी दुर्घटना में मौत

लखीमपुर। ये इत्तफाक है कि जहां पर आज जगदीश की दुर्घटना में मौत हुई है, ठीक इसी स्थान के करीब में दो साल पहले उनके बड़े बेटे की भी मौत हुई थी । गांव के अनिल मिश्रा बताते हैं कि दो साल पहले इसी माह में लगभग इसी समय जगदीश का बड़ा बेटा घर आ रहा था, कि उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी । एक बार फिर से इस परिवार के लिए इस स्थान पर काल बैठा था अब पिता की भी मौत हो गई।

Leave a Comment