- विधानसभा चुनाव को लेकर गोला विधायक अरविंद गिरी जनसंपर्क जारी उन्होंने कहा कि अगला चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे उनके कार्यकर्ताओं की जमा पूंजी है

(The यूपी top voice) टीम लखीमपुर/गोला। लखीमपुर की गोला विधानसभा के बीजेपी विधायक अरविंद गिरि ने राज्य व केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि योगी सरकार ने गरीबों का जीवन स्तर सुधारने में बिना किसी भेदभाव के सराहनीय कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी के जी के नेतृत्व में जहां एक ओर भारत विश्वपटल पर अपनी एक शक्तिशाली व विशेष पहचान बनाने में कामयाब रहा वहीं भारत की सबसे अधिक जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी ने अपराध मुक्त, भ्रस्टाचार मुक्त, अन्याय मुक्त, शासन व प्रशासन की ऐसी अमिट छाप छोड़ी है कि विपक्ष के पास आज कुछ कहने का आधार नही बचा है। कहा कि इसलिए विपक्ष अनर्गल बयानबाजी कर अपनी मूढ़ मानसिकता का परिचय दे रहा है।
इसके अलावा उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों का भी बखान किया। उन्होंने कहा कि विकास की यह रफ्तार अभी भी जारी है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अजान, सुहेला, रसूलपुर, कंधरापुर, सिसोकन, छतरी आदि कई गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से जनसंपर्क भी किया।





