कतर्निया घाट इलाके में तेंदुआ ने किया एक बच्ची पर अटैक, घायल,

  • दुधवा नेशनल पार्क इलाके के कतर्निया घाट वन रेन्ज में तेंदुआ को देखा जाना सामान्य सी बात है, जंगल के किनारे बसे गांव में अक्सर तेन्दुए जानवरों और इंसानों पर हमला कर देते है। इसी कड़ी में एक और घटना घट गयी।
माँ की गोद मे घायल बच्ची

(The यूपीtop voice)। बहराइच/कतर्निया घाट । कतर्नियाघाट रेंज इलाके में घर के बाहर खेल रही बच्ची पर तेन्दुए ने हमला कर दिया। बच्ची की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर दौड़ पड़े। किसी तरह तेंदुआ से बच्ची को छुड़ाया और उसे अस्पताल ले गए।

घटना बहराइच जिले के तेलियन पुरवा ग्राम पंचायत बड़खड़िया गांव की है। शनिवार की देर शाम को जंगल से निकल कर आए तेंदुए ने घर के सामने खेल रही 4 साल की बालिका काजल पुत्री तिलकराम पर हमला कर उसे घायल कर दिया । परिवार के लोग आननफानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजौली ले गए जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर के लिए रेफर कर दिया गया । घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी है । वहीं तेंदुए की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है ।

Leave a Comment