- सीतापुर जिले के सदर विधायक राकेश राठौर समेट 6 मौजूदा विधायकों ने अखिलेश समक्ष सपा की सदस्यता ले ली

(The यूपीTop Voice। लखीमपुर खीरी। सपा में छह बागी विधायक और शामिल हो गए। इनको पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसमे एक भाजपा के विधायक भी सपा में शामिल हुए हैं। इनमें विधायक सुषमा पटेल मुंगरा बादशाहपुर-जौनपुर, हरगोविंद भार्गव सिधौली-सीतापुर, असलम चौधरी धौलाना-हापुड़, असलम राइनी श्रावस्ती, हाकिम लाल बिन्द हंडिया-प्रयागराज, मुज्तबा सिद्दीकी प्रतापपुर-प्रयागराज, भाजपा के सीतापुर सदर के विधायक राकेश राठौर शामिल हैं। बसपा व भाजपा से आए विधायकों का अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान श्री यादव ने कहा कि सपा में शामिल होने वालों की अभी लंबी सूची है। चुनाव आने तक भाजपा ‘भागता परिवार’ ही रह जाएगी। इस चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। उन्होंने भाजपा का घोषणा पत्र पढ़ा और कहा कि भाजपा ने किसानों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। न तो उनकी आय दोगुनी हुई और न ही ऐसे प्रयास हुए जिससे उनका जीवन बेहतर हो।उन्होंने ने कहा कि जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है। महंगाई जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है। भाजपा के लोग पन्ना प्रमुख बनाते हैं और अपने घोषणा पत्र का पन्ना पलटना भूल जाते हैं। अभी तक बच्चों को लैपटॉप और टैबलेट नहीं दे सके हैं।





