- यूपी के लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में स्कूल गईं तीन छात्राएं जब शाम को घर नहीं लौटीं तो हड़कंप मच गया, पुलिस में मुकदमा दर्ज कर जब तलाश शुरू की तो निघासन तक सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाती रहीं। एसपी विजय ढुल ने खुद इस सर्च अभियान की कमान संभाल ली है।

(The यूपी top voice) टीम लखीमपुर/पलिया। यूपी के निघासन कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल में किशोरमय उम्र की तीन छात्राएं वापस घर नही लौटीं तो हड़कंप मच गया। तीनो छात्राएं अलग अलग परिवार से हैं । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लापता छात्राओं की मय फोटो गुमशुदगी गश्ती जारी कर लोगों से सहयोग मांगा है। लापता छात्राओं के नाम शांति वर्मा, रूही गुप्ता और काजल यादव बताये जा रहे हैं।
तीन छात्रायें एक ही स्कूल की हैं अचानक उनके लापता होने से हड़कंप मचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय ढुल के निर्देश पर निघासन क्षेत्रधिकारी के नेतृत्व में पुलिस की 4 टीमों का गठन किया गया, हालांकि रविवार को भी उनकी सटीक जानकारी नही लग सकी, लेकिन उनकी साइकिल विद्यालय के पास से ही बरामद हुई है। मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ चल रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस को इनपुट मिला है है कि वह पलिया की ओर आई हैं। जिसके चलते एसपी यहां पहुंचे और उनके निर्देश पर बस अड्डे आदि स्थानो पर सीसीटीवी चेक किये गए । पुलिस की टीमें आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, ह्यूमन सोर्सेस और सर्विलांस की सहायता से तीनों छात्राओं तलाश कर रही है ।





