एंबुलेंस में आग, सिपाही समेत चार गंभीर

यूपी के हरदोई जिले में एक मरीज को लेने जा रही 108 एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। जिससे उसका आक्सीजन सिलिंडर फट गया और वहां से निकल रहे एक सिपाही समेत चार लोग जख्मी हो गए।

(The यूपी top voice) टीम हरदोई। एक जख्मी को लेने जा रही 108 एंबुलेंस में शार्ट सर्किट से आग लगने से उसका  आक्सीजन सिलिंडर फट गया और वहां से निकल रहे एक सिपाही समेत चार लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि हरियावां सीएचसी की 108 एंबुलेंस किसी घायल को लेने मंसूरनगर जा रही थी की इसी दौरान हरदोई-पिहानी मार्ग पर अरुआ पुलिया के पास एंबुलेंस में आग लग गई। आग को देखकर चालक और स्टाफ़ एंबुलेंस से कूद गए। आग की लपटों में घिरकर उसमें रखा आक्सीजन सिलिंडर फट गया और इसकी चपेट में आकर वहां से गुजर रहे हरदोई की पिहानी कोतवाली में तैनात सिपाही सोनू रावत, पिहानी के छिपीटोला निवासी श्रीपाल, पसगवां महदूदा लखीमपुर के लाल सिंह व उनकी बेटी निरंजना जख्मी हो गए।

Leave a Comment