.खीरी पुलिस को बड़ी राहत, घर से नाराज होकर चली गईं थीं छात्राएं,

. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के निघासन थाना क्षेत्र से शनिवार को गायब हुई तीन छात्राओं को लेकर खीरी पुलिस काफी परेशान थी, जगह जगह चेकिंग अभियान चल रहा था तो वहीं एसपी विजय ढुल भी खुद कमान संभाले हुए थे और उनकी ये मेहनत रंग भी लाई, रविवार को ही तीनो छात्राओं को दिल्ली से बरामद कर लिया गया।
(The यूपी top voice) टीम लखीमपुर/पलिया। जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल से शनिवार को लापता हुईं तीन किशोरमय छात्राओं शांति वर्मा, रूही गुप्ता और काजल यादव को पुलिस ने आखिरकार काफी जद्दोजहद के बाद दिल्ली से बरामद कर लिया है। उनको दिल्ली से लखीमपुर लाया जा रहा है।
इन छात्राओं के शनिवार को लापता होने की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली थी तो हड़कंप मच गया था। एसपी विजय ढुल ने निघासन क्षेत्रधिकारी के नेतृत्व में पुलिस की 4 टीमों का गठन किया था, पुलिस ने तीनों छात्राओं की फोटो जारी करने के साथ इनाम की घोषणा भी कर दी थी। एसपी खुद उनके तलाश अभियान की कमान संभाले हुए थे और जगह जगह सीसीटीवी समेत तमाम बिंदु जांचे जा रहे थे।
रविवार की देरशाम पुलिस के लिये एक राहत भरी खबर आई और दिल्ली से तीनों छात्राओं को बरामद कर लिया गया। एसपी विजय ढुल ने बताया कि दिल्ली से छात्राओं को बरामद किया गया है, उनके मुताबिक छात्राएं घरवालों से नाराज थीं और इसी के चलते वह घर से निकल गईं थीं, एसपी के मुताबिक उनको खीरी लाया जा रहा है।





